School on Wheels unit 2 started at Khandari Crossing, Agra 01.11.2019


    sowuskca19images/events/2019/sowuskca19/IMG_20191009_181947.webp
  • images/events/2019/sowuskca19/IMG_20191030_173251.webp
  • images/events/2019/sowuskca19/IMG_20191030_173721.webp
  • images/events/2019/sowuskca19/IMG_20191030_174123.webp

बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है। यह हममें आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है। स्कूली शिक्षा सभी के जीवन में महान भूमिका निभाती है, परन्तु स्कूल सबके नसीब में नहीं होता और सभी अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर उतने गंभीर और जागरूक नही होते। ऐसे ही कुछ परिवार खंदारी फ्लाई ओवर के नीचे झोपड़ पट्टी में रहते हैं, जिनके बच्चों का अभी किसी स्कूल में पंजीकरण नहीं हुआ है। क्योंकि वहां के अभिभावक सिर्फ अपनी रोज़ी रोटी तक सीमित हैं इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए एक पहल द्वारा संचालित स्कूल ऑन व्हील्स के माध्यम से अच्छी शिक्षा एवं उच्च संस्कार दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में 10-15 बच्चों ने शिक्षा में अपनी रुचि दिखाई है परन्तु हमें विश्वास है कि हम इस संख्या में जल्द ही इजाफ़ा करेंगें। यह एक पहल का द्वितीय चल विद्यालय शिक्षा स्थल है। आपकी जानकारी में ऐसी और भी कोई बस्ती शिक्षा से वंचित हो तो कृपया हमें सूचित करें एवं सहयोग करें।

© 2019 Ekpahel. All rights reserved